बरेली में बारिश ने 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, बदायूं में तीन गोशालाओं के 82 गोवंशों ने तोड़ा दम
बरेली, सितम्बर 28 -- यूपी में सितंबर में हो रही मूसलाधार बारिश लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। बारिश ने बरेली में 55 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस माह अब तक 700 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। इससे पहले 1971 में सितंबर में 657.5 मिमी बारिश का रिकॉर्ड था। बीते 24 घंटे में ही 164.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से बरेली मंडल में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हादसों में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। बदायू में तीन गोशालाओं में 82 गोवंशों की मौत हो गई है। बरेली के मीरगंज में खपरैल गिरने से महिला की दबकर मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। नवाबगंज के मिर्जापुर जागीर गांव में करंट की चपेट में आने से कृपाल सिंह की जान चली गई। बरेली में बारिश से अब तक 39 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। बदायूं में 48 घंटे में 13...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.