बरेली, सितम्बर 10 -- Flood In Bareilly: यूपी में वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट के बाद अब बरेली में बाढ़ ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश को लेकर छोड़े गए पानी से बरेली की रामगंगा नदी का जलस्तर डराने वाला है। भाखड़ा भी उफान पर है। रामगंगा का पानी अब नदी के किनारे मौजूद खेतों और गांवों में घुसने लगा है। इतना ही नहीं नदी ने कटान भी शुरू कर दिया है। मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन मंदिर नदी के कटान से पानी में समा गया है। इसके अलावा शेरगढ़ विकास खंड में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पानी की टंकी भी ध्वस्त होकर किच्छा नदी में समा गई। ग्रामीणों के मुताबिक कपूरपुर गांव के मंदिर के अलावा आसपास के खेत और आबादी को भी कटान का खतरा बना हुआ है। उधर, शीशगढ़ विकास खंड के बुजुर्ग गांव में बनी पानी की...