बरेली, मार्च 2 -- बरेली। यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित की जा चुकी नाथनगरी बरेली की 166वीं राम बारात सोमवार को धूमधाम से निकाली गई । इसमें बड़ी संख्या में हुरियारे (बाराती) शामिल हुए। राम बारात में आगे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार बाराती और पीछे भगवान रामचंद्र, सीता माता के साथ रथ पर सवार रहे। राम बारात देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। जगह-जगह बारातियों पर रंगो की बौछार कर राम बारात का स्वागत किया गया। रामबारात कालीबाड़ी पहुंचते ही यहां जमकर मोर्चाबंदी हुई। यहां हाथरस से लाये गए रंग और गुलाल से जमकर होली खेलने के साथ ही मोर्चाबंदी हुई। राम बारात में शामिल हुरियारों पर रंग फेंकने के साथ पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.