बरेली, मार्च 26 -- बरेली। शहर के सेटेलाइट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। करीब 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार देर रात उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान तौहीद (30) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद देहात क्षेत्र का निवासी था। उसकी पहचान पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए की गई। पुलिस अब उसके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि तौहीद बस पकड़ने के लिए इलाके में आया था। इसी दौरान वह खुले नाले में गिर गया। नाले का स्लैब खुला होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसे नगर निगम की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। 30 घंटे चला रेस्क्यू घटना के बाद एसडीआरएफ, नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू के लिए 80 मजदू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.