बरेली में कुत्तों ने बच्ची को मार डाला, कानपुर में सांड ने किसान की ली जान; यूपी में आवारा जानवरों का आतंक
बरेली, अगस्त 17 -- यूपी में आवारा जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बरेली में कुत्तों ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को मार डाला। वहीं कानपुर में सांड ने किसान को पटककर मार डाला। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के लटूरी गांव में रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में दहशत का माहौल है।बरेली में कुत्तों ने बच्ची को मार डाला इशाक खां की छह वर्षीय बेटी इनायत घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की चीखपुकार सुनकर आसपड़ोस के लोगों पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया लेकिन तबतक बच्ची गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.