बरेली में कांवड़ियों के जत्थे को बेकाबू ट्रक ने रौंदा; 3 लोग घायल, डेढ़ घंटे जाम रहा हाइवे
संवाददाता, अगस्त 21 -- बरेली में हरिद्वार से गोला गोकर्णनाथ पैदल चलकर जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीन कांवड़िया घायल हो गए। हादसे के बाद कांवड़ियों ने ट्रक को घेर कर पकड़ लिया। हादसे के बाद उत्तेजित कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया । पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। घायल अवस्था में तीन कांवडियों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कांवड़ियों को ट्रक ने रौंदा शुक्रवार को शाहजहांपुर के मदनापुर के 36 कांवड़ियो का जत्था हरिद्वार से जल लेकर हाईवे से पैदल गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक करने जा रहा था। कांवड़ियों का जत्था फतेहगंज पूर्वी के पास प्रधान ढाबे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.