बरेली, मार्च 3 -- बरेली के मीरगंज तहसील स्थित शाही थानाक्षेत्र के सुकली गांव में सोमवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्ष के बालक को नोचकर मार डाला। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शाम की नमाज के बाद परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। सुकली गांव निवासी खुर्शीद का चार वर्षीय पुत्र अर्श सोमवार दोपहर में अकेले घर से निकल गया। गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों में पहुंच तो वहां बाग में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। इधर, काफी देर तक मासूम घर न लौटा तो परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया। दोपहर करीब 01:30 बजे बाग के पास पहुंचे तो अर्श जमीन पर पड़ा था और चार कुत्ते उसे नोच रहे थे। पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया और लहूलुहान अर्श को उठाया लेकिन तक तब उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.