बरेली, जून 11 -- बुधवार रात आयी आंधी-बारिश ने एक बार फिर से यूपी के बरेली में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था चौपट कर दी। करीब 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी में 33 केवी, 11 केवी लाइनों पर कई जगहों पर पेड़ के साथ ही उनकी टहनियां गिर गई। कई जगहों पर बिजली के पोल टूटकर गिर गए तो कहीं पर ट्रांसफार्मर पोल समेत टूटकर गिर गए। 14 घंटे से कई इलाकों की बिजली गुल है। बुधवार रात आई आंधी- बारिश से शहर से गांव तक भारी नुकसान हुआ। पुलिस, प्रशासन, बिजली विभाग और अग्निशमन टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। 24 घंटे में भी व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद नहीं है। बिजली विभाग और प्रशासन ने धैर्य बनाए रखने की अपील की है। शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं और लखीमपुर खीरी में भी जगह-जगह पेड़ गिरने से कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है। ते...