नई दिल्ली, मार्च 17 -- भाजपा ने यूपी के सभी नगर निगमों और कई निकायों में पार्षदों के मनोनयन के साथ ही बरेली और मुरादाबाद में जिला, महानगर की नई कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया है। प्रदेश मुख्यालय की ओर से जारी सूची में कई नए और पार्टी के प्रति समर्पित चेहरों को स्थान दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जारी की गई सूची में सभी क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। बरेली में महानगर कार्यसमिति में प्रभु दयाल लोधी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, विष्णु अग्रवाल सहित 11 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही अजय चौहान, रितेश गुप्ता, लता सिंह बघेल सहित आठ महानगर मंत्री बनाए गए हैं। जबकि विपिन भास्कर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला कार्यसमिति में अजय सक्सेना, स्वाति कुमार, मेघनाथ कठेरिया समेत 11 जिला मं...