बरेली, जनवरी 17 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़े हजारों पेंशनधारकों को हर महीने पेंशन तो स्वीकृत हो रही है, लेकिन जीवन प्रमाणन न होने के कारण राशि उनके खातों तक नहीं पहुंच पा रही है। बरेली स्थित ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े आठ जिलों में ऐसे 4,972 पेंशन लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी पेंशन सिर्फ इस कारण अटकी हुई है कि उन्होंने समय पर जीवन प्रमाणन नहीं कराया है। सरकारी, निजी संस्थानों और विभिन्न उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन से कटने वाली ईपीएफ राशि का एक हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना के तहत जमा होता है। निजी उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ईपीएफओ की ओर से मासिक पेंशन का प्रावधान है। इस पेंशन का नियमित लाभ पाने के लिए प्रत्येक पेंशनधारक को हर वर्ष जीवन प्रमाणन प्रमाणपत्र ज...