रामपुर, सितम्बर 23 -- रामपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 06 दिसंबर को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाले पद के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 07 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी तथा 31 अक्टूबर 2026 तक निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाएगी। यह भी पढ़ें- शिक्षक एमएलसी के लिए 23 अक्तूबर को होगा मतदान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनन्द कुमार ने बताया कि भारत ...