बरेली-मथुरा हाईवे पर भिड़ीं बाइकें, दो घायल
बदायूं, अगस्त 11 -- बिनावर। बरेली-मथुरा हाईवे पर चौपाल सागर-खुनक के पास दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव के रहने वाले सतीश कुमार 40 वर्ष बाइक से बदायूं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौपाल सागर-खुनक के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक दूसरे बाइक सवार की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.