बरेली, सितम्बर 7 -- बरेली। बरेली मंडल के चारों जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरेली समेत मंडल के चारों जिलों की कालोनियां जलमग्न हो गईं हैं। ऑफिसों में पानी भर गया। बारिश से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। ज्यादातर इलाकों में आपूर्ति ठप है। जल निकासी न होने से जलभराव के हालात हैं। घरों में पानी घुस गया है। पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में बाढ़ के हालात हैं। शाहजहांपुर में रामगंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बदायूं में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बदायूं और पीलीभीत में मकान गिरने से लोग घायल हो गए हैं। पीलीभीत में बाढ़ का खतरा मंडराया, शारदा में 1.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया यह भी पढ़ें- Badaun News: तांगा चालक के मकान का लिंटर गिरा, बचा परिवार बाढ़ की स्थिति पीलीभीत। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प...