बरेली मंडल में पहले पायदान पर चमका जिला
पीलीभीत, अप्रैल 10 -- पीलीभीत। होम्योपैथी चिकित्सा के मामले में जनपद ने मंडल के अन्य जिलों को पीछे छोड़ दिया है। जनपद की होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बरेली मंडल में पीलीभीत ने उपचार सेवाओं के मामले में पहला स्थान प्राप्त किया है। मौजूदा समय में यहां होम्योपैथी से उपचार लेने वाले मरीजों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच चुकी है, जो लगातार बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। इसमें महिलाओं का इस पद्वाति के प्रति रुझान काफी बढा हुआ है। गंभीर बीमारी के साथ ही सामान्य बीमारी के मरीजों को लाभ मिल रहा है। जिले में संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों और डिस्पेंसरी में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। खास बात यह है कि महिलाओं का झुकाव होम्योपैथिक इलाज की ओर तेजी से बढ़ा है। कम दुष्प्रभाव, सस्ती दवाएं और दीर्घकालिक लाभ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.