बरेली मंडल की अंडर-16 क्रिकेट टीम में शाहजहांपुर के चार खिलाड़ियों का चयन
शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लखनऊ में आयोजित होने वाली अंडर-16 जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चार खिलाड़ियों का चयन बरेली मंडल की टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में सत्यम का चयन विकेटकीपर-बल्लेबाज, अंश तिवारी एवं जय प्रताप का चयन बल्लेबाज, जबकि जयंत का चयन मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के समन्वयक डॉ. मनोज यादव ने दी। चारों खिलाड़ियों के चयन पर यूपीसीए सदस्य आनंद पाठक, सचिव आलोक मिश्रा, अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी, फिरोज, वत्सल, कुशाग्र, अमित चौधरी, इरफान खान, फरीद, अभय सिंह गुर्जर, रजत शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रतेश, सौरभ, अनुज पटेल एवं आहद सहित क्रिकेट प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.