मुरादाबाद, मई 30 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश इकाई की बैठक आज रविवार को बरेली के स्पर्श बैंक्वट हाल में होगी। इसमें प्रदेश भर की कमेटियों के सदस्य भाग लेगें। यह जानकारी देते हुए अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बर्तन बाजार में हुई बैठक में बताया कि इस सभी में युवा इकाई को शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया सभा में भाग लेने मुरादाबाद से सौ व्यापारी रवाना होंगे। व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी मंथन होगा। संचालन अंबरीष अग्रवाल ने किया। हरीश भसीन, रवि अग्रवाल, प्रदीप बंसल, पवन अग्रवाल, गौरव शर्मा, संजय सहगल, गापाल अग्रवान आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- युवा व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे जिले के व्यापारी यह भी पढ़ें- कल बरेली में आयोजित शपथ ग्रहण में जुटेंगे जिले के व्यापारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...