बरेली, मार्च 15 -- रिठौरा। रविवार को बरेली पीलीभीत हाईवे पर कोई अज्ञात वाहन गन्ने की मैली गिरा गया, ऊपर से हल्की बारिश हो गई। जिस कारण हाईवे पर बुरी तरह फिसलन हो गई। फिसलन के कारण हाईवे पर कलापुर पुलिया के आसपास दो दर्जन से अधिक बाइकसवार फिसलकर चोटिल हो गए। ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और कुर्सी, पत्थर रखकर राहगीरों को सुरक्षित निकलवाते रहे। उधर से गुजर रहे तहसील सदर में कार्यरत लेखपाल दिनेश सिंह को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने लोडर बुलाबाकर हाईवे पर मिट्टी और सूखे पत्ते डलवाए। जिसके बाद दुर्घटनाएं काफी हद तक रुक गई। लेकिन पूरा दिन बाइक सवार फिसल कर गिरते रहे और चोटिल होते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.