पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बरेली-पीलीभीत हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ईको कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल हो गए। हादसा शुक्रवार देर रात थाना जहानाबाद क्षेत्र के बरेली हाईवे पर खमरिया पुल के पास हुआ। ईको कार बरेली से पीलीभीत की ओर जा रही थी। वाहन में 12 यात्री सवार थे। रास्ते में नवाबगंज पर दो यात्री उतर गए, जबकि बाकी यात्री आगे की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान जहानाबाद क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से ईको की टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- क्रासिंग पर खड़ी ईको व बग्गी को ट्रक ने मारी टक्कर, नौ घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.