बरेली-पीलीभीत समेत 21 जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक पात्र परिवार हुए आयुष्मान
बरेली, अप्रैल 29 -- आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों का कार्ड बनाने के लिए चल रहे अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। शासन स्तर से कई बार आयुष्मान कार्ड कम बनने पर नाराजगी जताई गई थी। शासन की सख्ती का असर दिखने लगा है। बरेली-पीलीभीत समेत प्रदेश में 21 जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। प्रदेश में सबसे अधिक कार्ड बागपत में बने हैं। वहीं टॉप-20 जनपदों में बरेली और पीलीभीत भी शामिल हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर शासन ने नाराजगी जताते हुए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पंचायत और स्थानीय प्रशासन की टीम आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में शामिल है। यह भी पढ़ें- कोरोना काल में चिन्हित 3795 श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में जुटा स्वास्थ्य महकमा प्रदेश में 21 जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.