शाहजहांपुर, मार्च 20 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कृभको मैदान पर आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसआरएमएस बरेली ने शाहजहांपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें बरेली की टीम ने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए जीत दर्ज की। फाइनल मैच में शाहजहांपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर शिवा यादव ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि संध्या ने 10 रन का योगदान दिया। बरेली की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए छवि ने 4 विकेट झटके, जबकि फैजा और इशिता ने दो-दो विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएमएस बरेली की टीम ने 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बरेली की ओर से इशिता ने 21 रन, छवि ने 13 रन और गुंजन ने 11 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। शाहजहांपुर की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.