मऊ, अगस्त 8 -- मऊ, संवाददाता। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच में बरेली मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जमाल अर्पण, अध्यक्ष, जिला फुटबाल संघ, मऊ तथा विशिष्ट अतिथि बृजेश कुशवाहा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रथम सेमीफाइनल में वाराणसी मंडल एवं बरेली मंडल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहा। यह भी पढ़ें- स्टेडियम ए बनी बास्केटबॉल की विजेता पेनाल्टी शूटआ...