बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी के रूट में विस्तार, अब इस जंक्शन से चलेगी; उत्तराखंड के यात्रियों को भी फायदा
वार्ता, अप्रैल 12 -- बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट में विस्तार किया गया है। इससे न सिर्फ एटा, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि मुरादाबाद होकर उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा। रेल मंत्रालय ने 14315/14316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर इसे शीघ्र ही कासगंज जंक्शन तक चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने रविवार को बताया कि ट्रेन के कासगंज तक विस्तार से एटा, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बरेली होते हुए रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद विहार और नई दिल्ली तक बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मार्ग से उत्तराखंड जाने वाले या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.