बरेली दंगों में हथियार सप्लाई का आरोपी भाजपा नेता गफ्फार गिरफ्तार
रुद्रपुर, मई 20 -- किच्छा, संवाददाता। सादे कपड़ों में पहुंची बहेड़ी यूपी की पुलिस टीम बुधवार दोपहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और ग्राम दरऊ की प्रधान के पति गफ्फार खान को सरेबाजार गिरफ्तार कर ले गई। गफ्फार बरेली दंगों में हथियार सप्लाई का आरोपी है। जानकारी के अनुसार, फरवरी में यूपी के बहेड़ी क्षेत्र में हथियारों की खेप के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में गफ्फार और उसके साथी समी का नाम सामने आया था। गफ्फार ग्राम दरऊ की प्रधान नाजिया का पति है और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष रह चुका है। बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे यूपी पुलिस के पांच-छह जवान सादे कपड़ों में स्कॉर्पियो वाहनों से प्रधान मार्केट पहुंचे। उस समय गफ्फार अपने साथियों के साथ वहां बैठा था। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर वाहन में बैठाया और अपने सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.