बरेली, मई 22 -- जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन बरेली डिस्ट्रिक आर्म रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा 14 जून से किया जाएगा। प्रतियोगिता पुरुष, महिला दोनों वर्ग के सब जूनियर, जूनियर, यूथ और सीनियर आयु वर्ग के लिए आयोजित होंगी। प्रतियोगिता मे सभी नियम, आयु वर्ग और भार वर्ग के अनुसार ही मान्य होंगे। प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों को ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य है, जिसकी अंतिम तिथि पांच जून है। प्रतियोगिता मे सीओसी का चयन भी किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को सत्र 2026-27 के लिए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का अवसर भी मिलेगा। बरेली डिस्ट्रिक आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के जिला सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2026-27 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बरेली मे करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिए...