नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- यूपी में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। शीतलहर और कोहरे को देखते हुए धड़ाधड़ स्कूल बंद हो रहे हैं। बरेली, जौनपुर, शाहजहांपुर के बाद अब पीलीभीत, बस्ती, देवरिया और महराजगंज के डीएम ने भी बच्चों के लिए स्कूलों की बंदी को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। बरेली में शनिवार को डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन छुट्टी की थी। वहीं रविवार को जौनपुर, शाहजहांपुर के डीएम ने 29 और 30 को आठवीं तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए। बस्ती के डीएम ने सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 29 दिसम्बर को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं देवरिया में भी आठवीं तक के बच्चों को 31 दिसंबर तक छुट्टी दे दी गई है। पीलीभीत में आठवीं तक के विद्यालयों को 30 दिसम्बर तक बच्चों के लिए बंद किया गया है। महाराजगंज के डीएम ने आठवीं तक के स्कूलों को सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.