पीलीभीत, फरवरी 23 -- बरखेड़ा,संवाददाता। बरेली जेल में सजा काट रहे दुष्कर्म के आरोपी की लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार सुबह लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रिसीव करने से मना कर दिया। रविवार को तीसरे दिन देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंच पाया था। मामला क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है। गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी 30 वर्षीय सर्वेश कुमार के खिलाफ एक बच्ची से बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का चार नवंबर 2022 बरखेड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिसमे आरोपी को न्यायालय ने सजा सुनाई थी। जिसकी आरोपी जेल में सजा काट रहा था। परिजनों के अनुसार आरोपी सर्वेश जेल में बीमार हो गया था। जिसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.