शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। बरेली-जलालाबाद रोड पर खाई खेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम नगरिया बुजुर्ग, बालाजी मंदिर के पीछे निवासी 28 वर्षीय अमन तिवारी पुत्र संतोष तिवारी अपने साथी सोनू तिवारी के साथ निजी काम से बरेली गए थे। लौटते समय उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमन तिवारी को मृत घोषित कर दिया। सोनू तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.