बरेली, मई 26 -- बरेली। दो साल से बरेली जंक्शन के जीर्णोद्धार को लेकर मंथन चल रहा है। पहले गति शक्ति विभाग ने नक्शा तैयार किया था। जिसमें करीब 300 करोड़ के प्रोजेक्ट बना था। दो नई रेल लाइन, दो अंडरपास, एक नंबर प्लेटफार्म की बिल्डिंग आदि के काम होने थे। लेकिन बोर्ड स्तर पर नक्शा पास नहीं हुआ। अब इंजीनियरिंग विभाग को काम दिया गया है। इंजीनियरिंग विभाग की दिल्ली, मुरादाबाद और बरेली की टीम ने जंक्शन का फाइनल सर्वे किया। 50 करोड़ की लागत से क्या क्या काम किये जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह का कहना है, इंजीनियरिंग विभाग की टीम सर्वे कर चुकी है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...