बरेली को 36 रन से हराकर बिलसंडा ने जीती ट्राफी
पीलीभीत, जून 18 -- बिलसंडा। नगर से सटे रौतापुर गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शौर्य इलेवन बिलसंडा ने अभि इलेवन बरेली को 36 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शौर्य इलेवन बिलसंडा ने 16 ओवर में 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बरेली की टीम 153 रन पर सिमटकर 36 रनों से हार गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नितिन पाठक ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच का टॉस बागेश मिश्रा ने कराया। व्यवस्था में अजय तिवारी, सजल सिंह, निखिल तिवारी, विनीत तिवारी, राणा सिंह, कल्याण सिंह, नितिन पाठक, नीरज गुप्ता, संजीव अवस्थी, मुकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.