देवरिया, जनवरी 31 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद I बरियारपुर में चल रहे आदर्श सदभावना फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में टाई-ब्रेकर के जरिए नेपाल ने बरेली को 4-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुख्य अतिथि सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुक्रवार को नारायण प्रसाद शाही इंटर कॉलेज बरियारपुर के मैदान पर नेपाल और बरेली के बीच पहला सेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। उसके बाद कमेटी ने टाई-ब्रेकर कराने का निर्णय लिया। इसमें नेपाल 4-2 से विजयी हो गई। सांसद श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकारें खेल को निरंतर बढ़ावा दे रही हैं। जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल में भाग लेना होता है। खिलाड़ियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.