बरेली को हराकर मेरठ ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
मेरठ, अगस्त 8 -- मेरठ। उत्तर प्रदेश बास्केटबाल संघ और जिला बास्केटबाल संघ के तत्वावधान में मेरठ पब्लिक स्कूल में चल रही सब जूनियर यूपी स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप में शुक्रवार को पुरुष वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। दिनभर हुए रोमांचक मुकाबलों में मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, बागपत समेत आठ टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कोर्ट नंबर-1 पर अलीगढ़ ने पीलीभीत को एकतरफा मुकाबले में 41-04 से हराया। वहीं गौतमबुद्धनगर ने सहारनपुर को 51-23 से शिकस्त दी। मेरठ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बरेली को 56-04 के बड़े अंतर से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- सब जूनियर बालक टीम क्वार्टर फाइनल में लखनऊ ने शामली को 38-08 से पराजित किया।कोर्ट नंबर-2 पर प्रयागराज ने बुलंदशहर को 40-32 से हराया। आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.