बरेली, दिसम्बर 3 -- शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। कैबिनेट ने जल निगम की 265 करोड़ की पेयजल आपूर्ति योजना को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की मंजूरी मिल जाने के बाद शहरवासियों को बड़ी सौगात मिली है। पुराने शहर, सुभाषनगर व नगर निगम सीमा में आने वाले गांव शामिल हैं। इसके अलावा दौ सौ से अधिक क्षेत्रों में अभी तक पानी की पाइप लाइन नहीं पहुंची है। शहर के लगभग सभी 80 वार्डों में पानी की किल्लत सबसे अधिक है। यहां गंदे पानी से लेकर लो प्रेशर की समस्या बनी रहती है। जलनिगम की ओर से नगर निगम सीमा के गांव और मोहल्लों का सर्वे कर पानी की लाइन डालने के लिए 269.95 करोड़ की योजना का प्रोजेक्ट बनाया था। इस प्रोजेक्ट को चार माह बाद कैबिनेट की मंजूरी मिली है, हालांकि अधिकारियों के मुताबिक कैबिनेट ने इस कार्य के लिए 265 करोड़ की मंजूरी दी है। अब टेंडर की ई- निवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.