बरेली, मार्च 17 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 3 अप्रैल से किया जाएगा। अलग-अलग खेल की प्रतियोगिता प्रदेश के अलग-अलग स्टेडियम में आयोजित होगी। बरेली को तैराकी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। तैराकी प्रतियोगिता बालक वर्ग में 3, 4 अप्रैल और बालिका वर्ग में 5 और 6 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...