बरेली, जनवरी 7 -- बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के संयोजक प्रो. इंदीवर सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय महासंघ शिक्षा एवं शिक्षक हितों के संरक्षण, उन्नय तथा नीति निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर संगठित एवं सक्रिय प्रयास करेगा। डॉ. रामेंद्र सिंह सोलंकी, प्रो. आलोक खरे, प्रो. टीएस चौहान, डॉ. अमित चिकारा, विवेक डागर, प्रो. एमबी कलहंस, प्रो. नीरज राठौर, प्रो. सुंदर सिंह, प्रो. पवन शर्मा, डॉ. हुकुम चंद, डॉ. नीरज मलिक, डॉ. विजय पांडे आदि शिक्षक रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...