बरेली, अगस्त 6 -- बरेली कॉलेज के बीकॉम ऑनर्स विभाग में प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए बुधवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओपी राय, उप प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा तथा चीफ प्रॉक्टर प्रो. इन्द्रवीर सिंह चौहान ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और विभाग की गतिविधियों की जानकारी देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- विल्सोनिया डिग्री कॉलेज में हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियां...