बरेली कॉलेज में प्रज्ञान ई-सेल की स्थापना, आइडिया पिचिंग में छात्रों ने दिखाए नए हुनर
बरेली, अगस्त 23 -- बरेली कॉलेज के कंप्यूटर विभाग ने आईआईटी मुंबई के मार्गदर्शन में नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप स्कीम के तहत प्रज्ञान ई-सेल की स्थापना की है। इसके तहत विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता की भावना बढ़ाने के लिए आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कुल 11 नए और रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए। बीसीए प्रथम वर्ष के नारायण पंत ने हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए एआई कोच का विचार प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। हिमालय ने फसल एम्बुलेंस के विचार के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बीसीए द्वितीय वर्ष के ऋषभ मिश्रा एवं उनकी टीम को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के प्रभारी डॉ. अविनाश अग्रवाल ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना की। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.