बरेली कॉलेज में परास्नातक की 1940 सीटों के लिए पंजीकरण आज से शुरू
बरेली, जून 1 -- बरेली कॉलेज में परास्नातक की 1940 सीटों के लिए पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गया है। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय ने एमए, एमएससी व एमकॉम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। पंजीकरण के बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन होगा। पंजीकरण के लिए 150 रुपये निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। उन्होंने सभी से कैफे आदि से आवेदन की जगह स्वयं आवेदन करने व किसी प्रकार की समस्या होने पर सीधा महाविद्यालय में संपर्क करने की सलाह दी है। महाविद्यालय के प्रवेश नियंत्रक प्रो. अजय कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की प्रवेश समिति विद्यार्थियों को किसी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.