बरेली, अगस्त 26 -- बरेली कॉलेज के भौतिकी विभाग ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स, आरसी-04 उत्तर प्रदेश के सहयोग से मंगलवार को नेशनल स्पेस डे क्विज प्रतियोगिता हुई। बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित क्विज में परास्नातक के 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 25 प्रश्न पूछे गए और इन्हें हल करने के लिए 25 मिनट का समय दिया गया। क्विज में भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों, अंतरिक्ष कार्यक्रमों, वैज्ञानिकों और अनुसंधान संस्थानों से जुड़े सवाल पूछे गए। इस दौरान भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. ऋतु अग्रवाल, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. सुंदर सिंह, प्रो. अविनाश अग्रवाल, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार गंगवार और अजहर हुसैन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष ज्ञान की परीक्षा में टीम-7 अव्वल, प्रस्तुतियों में कृष्णा पांडेय प्रथम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...