बरेली, मार्च 15 -- ‎बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी कर्राटे (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 16 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कॉलेज टीम का चयन भी 16 मार्च को ही बरेली कॉलेज, बरेली में सुबह नौ बजे से किया जाएगा। ‎क्रीड़ा सचिव विवेक डागर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा, जिसके बाद ही टीम का अंतिम चयन किया जाएगा। चयन के समय खिलाड़ियों को हाईस्कूल, इंटर और अंतिम कक्षा की मार्कशीट की छायाप्रति, कॉलेज आई-कार्ड व फीस रसीद की कॉपी तथा दो नवीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना इन दस्तावेजों के खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...