बरेली, मार्च 16 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी कराटे (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 16 मार्च को विश्वविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। इसके लिए टीम का चयन भी 16 मार्च को बरेली कॉलेज के स्पोर्ट्स मैदान में सुबह नौ बजे से होगा। ‎क्रीड़ा सचिव विवेक डांगर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा, इसके बाद ही टीम का अंतिम चयन किया जाएगा। चयन के समय खिलाड़ियों को हाईस्कूल, इंटर और अंतिम कक्षा की मार्कशीट की छायाप्रति, कॉलेज आईकार्ड व फीस रसीद की कॉपी और दो नवीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। इनके बिना खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...