बरेली, जून 23 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. एके सिंह ने मंगलवार को महाविद्यालय की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की। द्वितीय मेरिट लिस्ट में बीए में 69.70 से 67.60 प्रतिशत तक के छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के लिए फीस ऑनलाइन 25 जून तक जमा करनी होगी। इसी तरह बीएससी बायो में 73.60 से 69.80 प्रतिशत तक के छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। बीएससी गणित में सभी आवेदन करने वाले प्रवेश ले सकेंगे। बीकॉम में 61.60 से 60.20 तक के छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। इसी तरह बीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसमें जनरल कैटेगिरी ओपन में 75.4 से 72.4 व महिला अभ्यर्थी 71.8 से 69.8 तक, ओबीसी में ओपन 71.2 से 70...