बरेली, जून 19 -- स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए बरेली कालेज ने आधी अधूरी तैयारियों के बीच गुरुवार देर शाम पहली मेरिट सूची जारी कर दी। चयनित छात्रों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी गई है। पहली बार महाविद्यालय ने मेरिट को परसेनटाइल की जगह प्रतिशत में जारी किया है। जबकि अभी तक सभी बोर्ड के छात्रों को प्रवेश में एकरूपता के लिए मेरिट परसेनटाइल में जारी की जाती रही है। विद्यार्थियों को 19 जून को काउंसिलिंग के लिए महाविद्यालय बुलाया गया है। मेरिट लिस्ट को महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। बरेली कॉलेज में स्नातक की 4480 सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी की गई है। यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज ने जारी की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मेरिट लिस्ट, काउंसिलिंग आज से इसके बाद ओपन केटेगरी की दूसरी सूची जारी होगी...