बरेली, जून 23 -- बरेली। बरेली कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए गर्ल्स हॉस्टल (छात्रावास) में प्रवेश की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार बरेली कॉलेज द्वारा छात्राओं को घर से दूर एक सुरक्षित घर का माहौल देने का दावा किया गया है। प्रबंधन के अनुसार, हॉस्टल में सीटें बेहद सीमित हैं, इसलिए इच्छुक छात्राएं समय रहते आवेदन कर सकती हैं। हॉस्टल की कुल क्षमता केवल 70 छात्राओं की है। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ या कॉलेज के नियमों के आधार पर जल्द बंद हो सकता है। यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की बरेली शहर के केंद्र में स्थित होने के कारण यह हॉस्टल ट्रेन और बस सेवा से भी बेहतर तरीके से जुड़ा हुआ है...