बरेली, अगस्त 26 -- बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को पत्र भेजकर बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की बात याद दिलाई। जितेंद्र मिश्रा ने पत्र में लिखा है बरेली कॉलेज रुहेलखंड का विशाल महाविद्यालय है जिसे सांसद द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री को फाइल भेजने के बाद आशा लगी थी कि शायद अब कुछ होगा, लेकिन अब ऐसा लगता है कि अब फाइल पर विराम लग गया है। पत्र के माध्यम से बरेली कॉलेज को जल्द केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...