बरेली, अप्रैल 15 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज के विधि विभाग में बुधवार को पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विपिन कुमार के निर्देशन में हुआ। ‎कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें योजना के लाभ उठाने हेतु प्रेरित करना था। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ‎इस अवसर पर विधि विभाग के प्रभारी संजय कुमार यादव, सहायक आचार्य अर्पित यादव एवं विधि विभाग के अन्य सभी आचार्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग ल...