बरेली, दिसम्बर 1 -- बरेली कॉलेज का ऐतिहासिक खेल मैदान इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने वाला यह मैदान आज उपेक्षा और लापरवाही का प्रतीक बन गया है। मैदान की वर्तमान स्थिति देखकर खिलाड़ी बेहद निराश और परेशान हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि जहां इस मैदान पर कभी रोजाना अभ्यास और प्रतियोगिताएं होती थीं, वहीं अब मैदान का रूप पूरी तरह बदल चुका है। कभी नेताओं की रैलियां तो हाल ही में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए मैदान को दे दिया गया। विवाह समारोह को सम्पन्न हुए दो दिन गुजर चुके हैं, लेकिन मैदान की सफाई अब तक नहीं कराई गई है। मैदान में जगह-जगह फैला कूड़ा, डिस्पोजल प्लेटें, प्लास्टिक, कपड़े और सजावट का मलबा खिलाड़ियों की समस्या बढ़ा रहा है। गंदगी के साथ मैदान की सतह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.