बरेली, मई 25 -- बरेली कॉलेज में स्थापित होने वाली शोधपीठ का खाका तैयार कर लिया गया है। रक्षा अध्ययन विभाग के पीछे स्थित मल्टीपर्पज हॉल को अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ के रूप में विकसित किया जाएगा। हाल ही में शासन की ओर से बरेली कॉलेज में शोधपीठ की स्थापना के लिए पांच करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया गया था। इस विशेष योजना के लिए प्रदेश के केवल उन्हीं संस्थानों को चुना गया है जिन्होंने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं और जहां छात्र संख्या 7,500 से अधिक है। बरेली कॉलेज में काफी समय से उपेक्षित मल्टीपर्पज हॉल को अब नया रूप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में रिसर्च असिस्टेंट, फील्ड इंवेस्टिगेटर पद पर होगी भर्ती शोधपीठ की स्थापना से न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में उच्च स्तरीय अनुसंधान और नवाचार को नया आयाम मिलेगा। इसके साथ...