बरेली कॉलेज के एमएड विभाग के सभी शिक्षक करा सकेंगे शिक्षा शास्त्र विषय में शोध
बरेली, जुलाई 30 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली कॉलेज के स्ववित्तपोषित एमएड विभाग के सभी शिक्षकों को विश्वविद्यालय द्वारा शोध पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी को विश्वविद्यालय की तरफ से पत्र प्राप्त हुआ। शोध पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए शिक्षकों में प्रो. प्रतिभा शर्मा, प्रो. गौसिया, प्रो. सारा बासु, प्रो. अमिता गुप्ता तथा प्रो. अजीता सिंह तिवारी शामिल हैं। इस उपलब्धि पर बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य को नई दिशा मिलेगी तथा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियां और अधिक सुदृढ़ होंगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: उत्कृष्ट कार्य करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.