बरेली कॉर्पोरेट लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे शशांक रस्तोगी
बरेली, मई 22 -- बरेली। डीजी इंफ्रा बरेली कॉर्पोरेट लीग का भव्य ऑक्शन गुरुवार को पीलीभीत बाइपास स्थित निजी कैफे में संपन्न हुआ। लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी शशांक रस्तोगी 'जॉन्टी' 15 हजार रुपये में खरीदे गए। वहीं शुभम कौशिक 8 हजार और रियाज अफरीदी 7.5 हजार रुपये में खरीदे गए। लीग में कुल आठ टीमें भाग ले रहीं हैं। ट्रॉफी का अनावरण गन्ना समिति फरीदपुर के चेयरमैन नारद मुनि ने किया। लीग का आयोजन जून माह में किया जायेगा। कार्यक्रम में आयोजक अंकित सिंह, सौरभ शर्मा, ओपी कोहली, महफ़ूज खान, मो. कमर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बरेली कॉर्पोरेट लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे शशांक रस्तोगी यह भी पढ़ें- गज ग्रीन ने आरसीएस को 10 विकेट से हराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.