बरेली, अप्रैल 16 -- बरेली। दरगाह आले रसूल खानकाह वामिकिया निशातिया के सज्जादानशीन पीरे तरीकत सय्यद मोहम्मद मियां वामिकी अशरफी जिलानी का बुधवार को 80 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया था। गुरुवार सुबह उन्हें दरगाह शाहदाना वली परिसर में नमाज-ए-जनाजा के बाद खानकाह वामिकिया में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने बताया कि सज्जादानशीन के इंतकाल की खबर फैलते ही शहर समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। शाम से ही खानकाह पर अकीदतमंदों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। गुरुवार सुबह जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। दरगाह शाहदाना वली से लेकर खानकाह वामिकिया तक की गलियां और छतें लोगों से खचाखच भरी नजर आईं। यह भी पढ़ें- खानकाहे वामीकिया के सज्जादानशीन के विसाल पर खिराजे अकीदतमंद नमाज-ए-जनाजा में बरेली के अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.